जमशेदपुर : जुगसलाई निवासी संतोष कुमार दुबे की विगत 5 फरवरी को चोरी गई हीरो स्प्लेंडर बाइक बागबेड़ा निवासी समाजसेवी सह भाजपा नेता सुबोध झा की सक्रिय सजगता के कारण 8 दिन बाद उन्हें मिल गई. उक्त बाइक आठ दिन पहले कोई भाजपा नेता सुबोध झा के घर के बगल वाली गली में खड़ी कर गया था. (नीचे भी पढ़ें)

सुबोध झा ने इसकी सूचना बागबेड़ा पुलिस के साथ ही फेसबुक व व्हाट्सएप पर डाल दिया था, जिसके आधार पर बाइक मालिक जुगसलाई गौशाला नाला रोड निवासीसंतोष दुबे पहुंचे एवं गाड़ी से संबंधित सारे दस्तावेज पुलिस अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर ले गए. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार जुगसलाई कैलाश टावर निवासी मितुल देवी ने अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक (नंबर जेएच05 एके 0872) चलाने के लिए जुगसलाई गौशाल नाला रोड निवासी संतोष कुमार दुबे को दी थी. विगत 5 फरवरी की रात संतोष अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर सोने चले गए थे, लेकिन अगली सुबह जगने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली. संतोष ने इस संबंध में जुगसलाई थाना में शिकायत भी दर्ज कराई थी. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी तरफ बागबेड़ा निवासी समाजसेवी सह भाजपा नेता सुबोध झा के घर के बगल वाली गली में आठ दिन पूर्व वही बाइक लावाहिस हालत में खड़ी दिखी. सुबोध झा ने इसकी सूचना बागबेड़ा थाना को देने के साथ ही फेसबुक एवं व्हाट्सएप्प ग्रुप में भी डाल दिया. बाइक मालिक संतोष दुबे वहां से सूचना पाकर बागबेड़ा पहुंचे जहां उनकी गाड़ी खड़ी थी. इसके बाद उन्होंने बागबेड़ा पुलिस के समक्ष गाड़ी के सारे दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद बाइक जुगसलाई थाना ले गये जहां से उन्हें गाड़ी मिली.



