जमशेदपुर : जमशेदपुर नगर कमिटी सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में जनसमस्याओं के समाधान की मांग की है. उनकी मांगों में मानगो फ्लाइओवर का काम जल्द पूरी करने, नियमित फॉगिंग और बंद नालियों में जमा पानियों की निकासी करने, आवारा पशुओं से आम जनता को राहत दिलाने, टीएमएच में आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की व्यवस्था कराने, पार्किंग वसूली के नाम पर हो रही अवैध वसूली को बंद कराने, स्मार्ट मीटर पर अविलंब रोक लगाने, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम अविलंब पूरा करने और स्वर्णरेखा नदी में कचरे फेंकने को बंद कराने की मांग की गयी है.











