जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के वीणापानी नर्सिंग होम के पास चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति राजेश कुमार ने खुदकुशी कर ली है. गुरुवार को उसने कीटनाशक पीकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई कि राजेश कुमार ने कीटनाशक पिया है. उसे फौरन एमजीएम अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताते हैं कि राजेश कुमार उलियान के टैंक रोड का रहने वाला था. वह शराब पीने का आदी था. इसको लेकर पत्नी से उसका बराबर झगड़ा होता रहता था.(नीचे भी पढ़े)
गुरुवार को लगभग 2:00 बजे राजेश कुमार कीटनाशक बाजार से खरीद कर लाया और चाय की दुकान पर ही पी लिया. कीटनाशक पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई. टेंपो स्टैंड पर खड़े लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे लेकर एमजीएम अस्पताल गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताते हैं कि राजेश कुमार ने 6 महीना पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी. राजेश कुमार का शव एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है.




