जमशेदपुर : टाटा मोटर्स अस्पताल जमशेदपुर में लेजर सुविधा की शुरुआत की गयी है. इसके जरिये अब आंखों का इलाज संभव हो सकेगा. इसका उदघाटन टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी ने किया. इस मौके पर टाटा मोटर्स के मेडिकल हेड डॉ संजय कुमार समेत अन्य चिकित्सक मौजूद थे. उदघाटन समारोंह में टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)

नेत्र विभाग के एचओडी डॉ राजन वर्मा ने नयी सुविधा के बारे में विस्तार से फोकस डाला. इस सुविधा से टाटा मोटर्स अस्पताल में लेजर के जलरिये ग्लुकोमा, मोतियाबिंद समेत अन्य नेत्र संबंधित बीमारियों का इलाज संभव हो सकेगा. हाल में टाटा मोटर्स अस्पताल में कई सुधार हुए है. एनएबीएच का सर्टिफिकेशन भी अस्पताल को प्राप्त हुआ है. (नीचे भी पढ़े)

यहां हाल में न्यूरो सर्जरी ट्रीटमेंट की सुविधा भी शुरू हुई है जबकि आइसीयू और डायलिसिस का बेड भी बढ़ाया गया है. पैथोलॉजी की भी नयी सुविधा शुरू की गयी है. कैशलेश इंश्योरेंस की भी सुविधा यहां शुरू की गयी है.




