जमशेदपुर : जमशेदपुर के टिनप्लेट गुरुद्वारा की साध संगत एवं टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के होने वाले चुनाव की उम्मीदवार सरदार गुरदयाल सिंह मनावल के नेतृत्व मे 10 सदस्यीय टिनप्लेट गुरुद्वारा के ऑफिस में प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया. इसमें चुनाव प्रक्रिया शुरू होने में देरी का जिक्र किया गया. ज्ञात हो कि टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का कार्यकाल 26 मार्च को पूरा हो रहा है जिसको लेकर गुरदयाल सिंह मनावल ने 13 फरवरी को सुरजीत सिंह को ज्ञापन दिया था, जो उसने 26 मार्च को प्रधान पद का कार्यकाल खत्म हो रहा है. टिनप्लेट गुरुद्वारा सविधान के मुताबिक एक माह पूर्व चुनाव की नोटिस लग जानी चाहिए परंतु एक माह हो चुका है, लेकिन कुछ हलचल नहीं देख फिर आज सुरजीत सिंह को ज्ञापन दिया गया. (नीचे भी पढे़ं)

उसको देख सुरजीत खुशीपुर ने आश्वासन दिया कि 31 मार्च नोटिस लगाया दिया जाएगा. उसके बाद ज्ञापन की प्रतिलिपि सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह को दी गई. साथ मे भगवान सिंह को मानगो गुरुद्वारा का प्रधान बनने के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मान भी किया गया. ज्ञापन देने वालों में गुरुदयाल सिंह मनावल, हरजिंदर सिंह मतेवाल, कुलवंत सिंह बनिया, हरदेव सिंह, कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तरसिक्का, गुरदीप सिंह, कश्मीर सिंह, गुरमित सिंह, हरजीत सिंह समेत अन्य शामिल थे.



