जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट बस्ती के रहने वाले युवक नुनकू कालिंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नुनकू का शव गुरुवार को उसके घर के पीछे एक पेड़ से लटकते मिला. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढे)
पुलिस का कहना है कि युवक नशा करता था और घरवालों से झगड़ा करने के बाद मंगलवार की रात को कहीं निकल गया था. उसे आखिरी बार मंगलवार की रात 9:00 बजे देखा गया था. बुधवार को दिन भर परिजनों ने तलाश की. गुरुवार को सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला. परिजनों ने बताया कि नुनकू पांच भाइयों में मंझला था.











