जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास खड़े एलपीजी टैंकर पर सवार खलासी चिन्ना की संदिग्ध मौत हो गई खलासी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का रहने वाला था. बताते हैं कि एलपीजी टैंकर पर सो रहे खलासी को जब सुबह ड्राइवर गंगाधर ने उठाया तो वह नहीं उठा. इसके बाद घटना की सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खलासी को बाहर निकाला. एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने शव का पंचनामा कर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ड्राइवर ने बताया कि वह विशाखापत्तनम से रमेश नामक मालिक का एलपीजी टैंकर लेकर रांची जा रहा था. ड्राइवर और खलासी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले हैं. बुधवार की देर रात वह एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास रुके थे. पेट्रोल पंप से 10 लीटर डीजल डलवाया. (नीचे भी पढ़े)
तभी खलासी चिन्ना ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और खलासी एलपीजी टैंकर के केबिन के ऊपर हुड पर में ही सो गया.सुबह जब ड्राइवर रांची के लिए जाने के लिए उठा और खलासी को जगाया तो वह नहीं उठा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.











