जमशेदपुर: 12 जनवरी, सोमवार को एसएस, एकेडमी बालीगुमा परिसर में स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय अध्यक्ष मथुरा सिंह, विशिष्ट अतिथि सचिव प्रिंस सिंह, सम्मानित अतिथि मयंक प्रताप सिंह व सत्यम सिंह उपस्थित थे. सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर ऋशांत महतो, सुहाना शर्मा जीवन कुमार,हर्षिता सिंह सुरंजन मिश्रा, मनुजित गोराई आदि बच्चों ने अपने विचार रखें. वहीं दूसरी ओर शिक्षिका सुशीला कुमारी, सानिया परवीन और ज्योति वर्मा ने विवेकानंद के विषय में उपलब्ध पुस्तकों का संक्षेप में पाठ किया. प्राचार्य डॉ लता मानकर ने विवेकानंद की जीवन और उनके जीवन मूल्यों के ऊपर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए छात्र जीवन में अनुशासन,व्यायाम और स्व अध्ययन पर बल दिया.















