जमशेदपुर: रविवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के जमशेदपुर शहर आगमन पर एनएच 33 पारडीह काली मंदिर के पास में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा उनका भव्य स्वागत किया गया. महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साहू समाज के लोगों ने संगठन के गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया. पूर्व मंत्री ने समाज और संगठन हित में सबको साथ लेकर चलने की सलाह दी.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पप्पू साहू, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, शैलेंद्र कुमार, रंजीत गुप्ता, मनोज साहू, सत्यदेव प्रसाद, गौतम साहू, मनीष साहू, संजय साव,प्रभात साहू, आदि मौजूद थे.











