जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र के उलियान मोड़ स्थित शीतला मंदिर के पास जमशेदपुर तमिल युवा समाज के अध्यक्ष राजा नायडू के नेतृत्व में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कर कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कदमा थाना प्रभारी आलोक दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता शंकर रेड्डी, विश्वजीत सिंह व बबलू राव भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. जिसके बाद शहीदों को पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि भी दी. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही उनकी याद में मोमबत्ती भी जलाई गई. इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए. उनकी वजह से यह देश सुरक्षित है और हम भी सुरक्षित है. उन्होंने युवाओं से देश के प्रति सजग रहने की बात भी कही. वहीं कार्यक्रम में सभी ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा. इस मौके पर उपाध्यक्ष शक्ति नायडू, सदस्य कार्तिक नायडू, चिन्ना स्वामी, आनंद गौंडर, दीपक नायडू, शंकर नायडू, बबलू नायडू, किशोर नायडू, सुरेश नायडू, प्रेम नायडू, जे राजा नायडू, शिव कुमार, आर मनी, अरुण गौंडर, राजा नायडू और दुर्गा राव समेत स्थानीय लोग भी मौजूद थे.



