जमशेदपुर : प्रयागराज कुंभ स्नान करके लौट रहे परिवार की कार अचानक पलट गयी. यह हादसा बिहार के रोहतास जिले के एनएच 2 पर शुक्रवार कीसुबह हुई. शिवसागर प्रखंड मुख्यालय के पास बनारस की तरफ से आ रही कार का अगला टायर फटने से यह घटना घटी. इसमें कार पर सवार चार लोग घायल हुए, लेकिन चारों सुरक्षित है. घायलों में सूरज कुमार, अमित कुमार, मनमोहन कुमार और विशाल कुमार है, जो शिमला के रहने वाले है और वे लोग टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आने वाले थे.(नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि कार का अगला टायर फटने से यह घटना घटी. सभी यात्रियों को बारी बारी से कार से बाहर निकाला गया. क्रेन की मदद से पलटी हुई कार को उठवाया गया. कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. यात्रियों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के शिमला के वे लोग रहने वाले है और कुंभ स्नान के बाद टाटानगर जा रहे थे, जहां से ट्रेन पकड़कर जाने की तैयारी कर रहे थे कि रास्ता में हादसे का वे लोग शिकार हो गये.



