
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के द्वारा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और विख्यात मजदूर नेता प्रो अब्दुल बारी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l टाटा वर्कर्स यूनियन के कांफ्रेंस रुम में अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में उपस्थित सभी लोगों ने प्रो अब्दुल बारी के अमर चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा की हमे प्रो अब्दुल बारी के जीवन से सीख लेते हुए दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है l अध्यक्ष ने कहा की प्रो बारी के मजार का एकबार पुनः अवलोकन किया जायेगा और उसके बाद आवश्यक कदम उठाया जायेगा l श्रद्धांजलि सभा में माइकल जॉन रिसर्च सेंटर के फैकल्टी और रिसर्च स्कॉलर डा एम एस सिंह “मानस” ने प्रो अब्दुल बारी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालाl आयोजन में यूनियन के डिपुटी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एस आलम, शत्रुघ्न राय, संजय सिंह, कोषाध्यक्ष हरि शंकर सिंह, सहायक सचिव अजय चौधरी और सरोज कुमार सिंह, जयदेव उपाध्याय और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे l अंततः 6 बजकर 29 मिनट पर टाटा स्टील में प्रो अब्दुल बारी की याद में पोंगा बजा और दो मिनट का मौन रखकर सभा समाप्त हो गई l



