जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति के लिट्टी पार्टी सह कायस्थ पारिवारिक मिलन समारोह में सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर काम करने वाले चित्रांशों को सम्मानित किया गया. टेल्को आम बगान मैदान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव सिन्हा मौजूद थे. जिन्हें समिति की ओर से पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

कायस्थ महासभा के प्रदेश पदाधिकारी सुबोध श्रीवास्तव, टेल्को चित्रगुप्त समिति की संरक्षक कल्याणी शरण, गायत्री दास, कायस्थ महासभा के प्रदेश मंत्री अजय श्रीवास्तव, टेल्को भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा, इंटक नेता पिंटू श्रीवास्तव, मिथिलेश श्रीवास्तव, महेश शरण, शशांक शेखर, टाटा मोटर्स से सेवानिवृत पंकज सिन्हा समेत अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया. वहीं कार्यक्रम में समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए हर क्षेत्र में बढ-चढ़कर काम करने का संकल्प लिया गया.(नीचे भी पढ़े)

परिवार के सदस्यों द्वारा रंगारंग प्रस्तुुति भी की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, महामंत्री राजीव शरण, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजय दास, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव रितेश शरण, मनीष प्रसाद, सुजीता शरण, रानी श्रीवास्तव, अमिता दास, आनंदी सिन्हा आदि परिवार के सदस्यों को अहम योगदान रहा. समारोह में 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए जो पार्टी का लुत्फ उठाया.








