जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली में चोरो का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिस घर में 29 नवम्बर को चोरी हुई थी उसी घर में फिर से 9 जनवरी को दोबारा चोरो की घटना को अंजाम दिया गया. गुस्साए लोग खुद लाठी डंडा लेकर घर के बाहर निकल गए. घटना गौसनगर फुटबॉल मैदान पास की है. जानकारी देते हुए शामिमा बेगम द्वारा बताया गया कि 9 जनवरी की रात लगभग 10 बजे दो अज्ञात युवक घर के बॉउंड्री में घुस कर खिड़की का रस्सी काट कर कमरे में घुसने लगे. इसी दौरान घर के लोगों की नज़र उस पर पड़ी, वहीं दोनों युवक अलबेस्टर पर चढ़ कर भाग गए. घटना की जानकारी कपाली ओपी को दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं कपाली ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी, महिला द्वारा यह भी बताया गया कि सुबह दो युवक चंदा मांगने के लिए आए थे हो सकता है चंदा मांगने के बहाने वह रेकी कर रहे हो. वहीं नदीम अख्तर ने बताया कि 29 नवम्बर को जब घर में चोरी हुई तो लिखित शिकायत कपाली ओपी में दी गयी लेकिन कपाली ओपी द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किया गया. केवल लिखित आवेदन को लिया गया है, ना पुलिस का दोबारा कॉल आया और ना ही अनुसन्धान किया गया, अब लगातार चोरी के कारण लोग दहशत में है और पुलिस गश्ती को बढ़ाने की मांग कर रहे है.















