जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित सुंदरवन फेज वन अपार्टमेंट में 12 दिनों से बंद एक फ्लैट में चोरी की घटना सामने आई है. फ्लैट रिटायर्ड सरकारी शिक्षक सिरायाम झा के नाम से है. जानकारी के अनुसार, श्री झा परिवार के साथ मधुबनी स्थित अपने गांव गए हुए हैं. घटना की जानकारी तब सामने आई जब श्री झा के साले सोनारी से मौके पर पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा टूटा पाया. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही वहां तैनात गार्ड से पूछताछ की गई पुलिस के अनुसार, चोरी में क्या-क्या सामान गया है, इसकी पुष्टि फ्लैट मालिक के बुधवार को लौटने के बाद ही हो पाएगी. वहीं, श्री झा के रिश्तेदारों ने फिलहाल घटना के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है. जब फ्लैट के ओनर से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि जो बॉक्स खाली है. उसमे लगभग 25 से 30 लाख का सामान था, इतना ही नहीं मधुका अपार्टमेंट में फ्लैट नम्बर 2004 का भी ताला टुटा हुआ मिला है.



