जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम तेज़ आंधी बारिश और वज्रपात ने तबाही मचा दी. लगातार दो घंटे तक हो रही झमाझम बारिश से जगह जगह जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी. वहीं बिजली की गर्जना और तेज़ हवाओं के चलते सोनारी एयरपोर्ट के पास स्थित बाउंड्री वॉल गिर गयी है. यह दीवार सोनारी मेन रोड पर स्थित क्रिश्चियन मैदान की ओर वाली साइड में ढही है. हादसे के बाद बड़ी संख्या में ईंटें और मलबा मुख्य सड़क तक आ चुका है, जिससे आने-जाने वालों को भी परेशानी हो रही है. हैरानी की बात यह है कि एयरपोर्ट प्रबंधन को इस घटना की जानकारी खबर प्रकाशित होने के बाद मिली.












