
जमशेदपुर : परसुडीह स्थित पूर्वी कालीमाटी राजीव गांधी सेवा केंद्र सह पंचायत मंडप में बढ़ती ठंड को देखते जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कंबल वितरण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया प्रमिला मुंडा, पूर्व मुखिया प्रभु राम मुंडा ने भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया. कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य संजय यादवस, पंचायत सचिव मेघराज हेंब्रम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.













