
जमशेदपुर : साकची कालीमाटी रोड से बसंत टॉकीज जाने वाले रास्ते को वन वे कर दिया गया है. इस रास्ते को बदलने के लिए निर्माण कार्य जुस्को की ओर से किया जा रहा है. इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. साकची कालीमाटी रोड से लेकर बसंत टॉकीज की ओर जाने वाले रास्ते को ही रोक दिया गया है. इसके तहत यह बदलाव लागू कर दिया गया है. नये बदलाव के तहत गाड़ियों की आवाजाही अब ग्रेजुएट कॉलेज या डायमंड मॉल के पीछे से बनाये गये नये रास्ते से ही लोगों को जाना होगा. आने वाला रास्ता जो साकची आइ अस्पताल से होकर आता है और बसंत टॉकीज होकर कालीमाटी रोड की ओर निकल जाता है, वह रास्ता सामान्य तौर पर चलता रहेगा. यह जानकारी यातायात डीएसपी ने दी है.



