जमशेदपुर: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विद्यालय स्तरीय विद्यार्थियों के लिए आयोजित देशभक्ति समूह गीत एवं देशभक्ति गीत पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं. पुरस्कृत दलों को 17 अगस्त को तुलसी जयंती समापन समारोह में प्रथम पुरस्कार ₹11 हजार, द्वितीय पुरस्कार ₹9 हजार, तृतीय पुरस्कार ₹7 हजार, प्रोत्साहन पुरस्कार 5 हजार एवं सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे. प्रतियोगिता में विजेता बने दलों की सूची निम्नवत् है – (नीचे भी पढ़ें)

देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता में आदित्यपुर के एनआइटी डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम, टेल्को विद्याभारती चिन्मया विद्यालय एवं बारीडीह स्थित एआइडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस द्वितीय तथा टेल्को स्थित गुलमोहर हाई स्कूल, कदमा डीबीएमएस स्कूल एवं गम्हरिया केपीएस तृतीय स्थान पर रहे. इनके अलावा बारीडीह स्थित बारीडीह हाई स्कूल, कदमा शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल एवं डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी प्रकार देशभक्ति गीतों पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे. : प्रथम केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया के अलावा लाजपत पब्लिक स्कूल, साकची एवं बिष्टुपुर के साउथ पार्क स्थित जुस्को स्कूल को द्वितीय पुरस्कार मिला. वहीं, बिष्टुपुर डीएवी पब्लिक स्कूल, एनएमएल केरला पब्लिक स्कूल, एग्रिको एवं खासमहाल संत जेवियर स्कूल को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया. इनके अलावा सिदगोड़ा स्थित एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, केपीएस कदमा, टेल्को विद्या भारती चिन्मया विद्यालय एवं आरवीएस एकेडमी, मानगो को प्रोतेसाहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.











