
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत साउथ गेट के पास शुक्रवार देर रात पुलिस ने गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पाया. पेट्रोलिंग वाहन ने उसे तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. टेल्को पुलिस मृतक को पहचान में जुटी हुई है. पुलिस आस पास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदा लोगों के मामलों की भी जांच कर रही है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पदाधिकारियों ने व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा था. उसे अस्पताल लेकर गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. व्यक्ति को उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष होगी. फिलहाल शव को टाटा मोटर्स अस्पताल में रखवा दिया गया है.





