
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 निवासी राजू केसरी को पड़ोस के रहने वाले सुनील कुमार शुक्ला ने रॉड से मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद घायल अवस्था में राजू कदमा थाना पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सुनील आर्मी का जवान है और छुट्टी में अपने घर आया हुआ है. सुनील नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी और माता पिता के साथ मारपीट करता है. आज जब वह अपनी पत्नी को मार रहा था तो उसकी पत्नी जान बचाने के लिए राजू के घर आ गई. पीछे से सुनील भी पहुंचा और पत्नी को मारने लगा. इसी बीच जब राजू ने इसका विरोध किया तो सुनील ने उसपर रॉड से हमला कर दिया.





