जमशेदपुर : कदमा श्रीश्री बासंती दुर्गापूजा श्रीराम बजरंग अखाड़ा समिति की ओर से श्री श्री रंकिणी मंदिर के सामने सोमवार शाम 4:00 बजे चैती दुर्गापूजा पंडाल निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया गया. भूमि पूजन का अनुष्ठान पंडित दोलन बनर्जी ने संपन्न कराया. इस अवसर पर समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर आगामी चैती दुर्गापूजा की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत की गई. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूजा पंडाल में 24 मार्च को मां दुर्गा की प्रतिमा का प्रवेश कराया जाएगा, जिसके बाद 25 मार्च से 27 मार्च तक चैती दुर्गापूजा का आयोजन होगा. (नीचे भी पढ़ें)

समिति की ओर से बताया गया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भोग प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी, जिससे आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे. वहीं 28 मार्च को विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. भूमि पूजन के दौरान समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह के अलावा मनिंदर, पंकज कमल, राजेश शर्मा, प्रकाश जायसवाल, शिवा, सुमित, टिंकू, सुभाशीष उपाध्याय, एस कार्तिक, सुप्रीत मुखी, मनोज, पब्लिक विश्वास, अमृतेश, राजीव, पंकज, केशु सिंह, पीयूष, सुप्रीत, समीर, सुब्रतो तथा आसपास के कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.



