
जमशेदपुर : बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत पर्यावरण संरक्षण तथा हिन्दू पीठ द्वारा सभी नवनिर्वाचित दायित्ववान पदाधिकारियों का स्वागत तथा अभिनन्दन हिन्दू पीठ के प्रांगण में किया गया. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा बजरंग दल सेवा सप्ताह के निमित्त वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया गया एवम पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए योजना तैयार की गयी. साथ ही सभी नव निर्वाचित दायित्वान कार्यकर्ताओं का अभिनंदन एवं स्वागत हिंदू पीठ के द्वारा किया गया. कार्यक्रम श्री गणेश जी की आरती कर सनातन संस्कृति के अनुरूप किया गया एवम अगंवस्त्र देकर विहिप के नव निर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री के साथ सभी पदाधिकारीयों का स्वागत अभिनन्दन किया गया.













