• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 21, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur visit of central minister : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण और विकास को समर्पित कई कार्यक्रम का किया आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा मंगलवार को सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने जमशेदपुर प्रवास के दूसरे दिन कई बार कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान विशेष मंगल आरती, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं विकास परियोजनाओं के निरीक्षण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की निरंतर प्रगति और जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति समर्थन जताया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित विशेष मंगलकामना आरती से हुई. (नीचे भी पढ़े)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प की सफलता के लिए आयोजित विशेष आरती में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे. आरती के दौरान प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उनके नेतृत्व में देश के सतत विकास और समृद्धि की कामना की गई. इसके उपरांत, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सूर्य मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़े)

भाजपा नेताओं ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया. वहीं, जमशेदपुर प्रवास के दूसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिरसानगर स्थित संडे मार्केट परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया. साथ ही, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश को बढ़ावा देने के लिए आम नागरिकों के बीच जूट एवं कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया. वहीं, ’12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण’ अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रगतिपथ कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सांसद विद्युत वरण महतो के संग मानगो स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाईओवर) परियोजना का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आधारभूत संरचनाओं के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है और जमशेदपुर भी इससे लाभान्वित हो रहा है. मानगो एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा एवं वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी. यह परियोजना जाम से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ आवागमन को सुगम और सुरक्षित भी बनाएगी. उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो के निरंतर प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना धरातल पर उतर रही है, जो शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी. इससे पहले, महान स्वतंत्रता सेनानी तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, नीलु मछुआ, नीतीश कुशवाहा, पोरेश मुखी, बापन बनर्जी, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, विकास शर्मा, रितेश झा, युवराज सिंह, कुमार अभिषेक, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, रंजीत सिंह, विजय तिवारी, शशांक शेखर, मनीष पांडेय, सुशील पांडेय, शैलेश गुप्ता, अखिलेश चौधरी, सुशीला शर्मा, अशोक सामंत, कंचन दत्ता, मीरा झा समेत अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

October 21, 2026
Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
खबर

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

October 20, 2026
Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर
खबर

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

October 20, 2026
Next Post
jamshedpur RSS camp : जमशेदपुर में संपन्न हुआ झारखंड प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग, राष्ट्र के परम वैभव के लिए समाज जागरण का आह्वान

jamshedpur RSS camp : जमशेदपुर में संपन्न हुआ झारखंड प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग, राष्ट्र के परम वैभव के लिए समाज जागरण का आह्वान

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर की टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के साथ त्रैमासिक बैठक आयोजित, चैम्बर सदस्यों ने प्रमुखता से वेंडरों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया, समाधान का मिला आश्वासन

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर की टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के साथ त्रैमासिक बैठक आयोजित, चैम्बर सदस्यों ने प्रमुखता से वेंडरों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया, समाधान का मिला आश्वासन

Jharkhand ajsu meets pm modi : आजसू प्रमुख सुदेश महतो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, दी सर्वाधिक समय तक पीएम रहने की बधाई

Jharkhand ajsu meets pm modi : आजसू प्रमुख सुदेश महतो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, दी सर्वाधिक समय तक पीएम रहने की बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

Jamshedpur police success : बर्मामाइंस में एक नाबालिग समेत तीन लोग हथियारों के साथ गिरफ्तार, दो पिस्तौल और कारतूस जब्त, video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News