रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो बुधवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी. इस मौके पर श्री महतो ने प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट किया. (नीचे भी पढ़ें)
एनडीए की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए. बैठक में आगामी विकास व राजनीतिक रणनीतियों पर भी मंथन हुआ.








