जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान में धूप छाव की स्थिति बनी रही. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शनिवार से मॉनसून में जोर पकड़ने की संभावना है. वही शुक्रवार को जमशेदपुर के कुछ हिस्सों में बारिश के बावजूद तापमान सबसे अधिक रहा. इस दौरान जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी के साथ रांची का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और डाल्टेनगंज का 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
जानें मौसम पूर्वानुमान-
मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 15 जुलाई से अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं शनिवार और रविवार को राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है. वहीं 17 जुलाई को राज्य के गुमला, खूंटी, सिमडेगा तथा पश्चिम सिंहभूम जिले में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.



