जमशेदपुर : गर्मियों में श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा स्थित चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में सोमवार को वाटर कूलर लगाया गया. यह व्यवस्था पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष और समाजसेवी राजकुमार सिंह ने अपनी निजी पहल पर कराई. राजकुमार सिंह पानी को लेकर दिए गए सेवा के लिए वाटर मैन के रूप में जाने जाते है. वे अपने खर्च से ग्रामीण इलाकों तक पानी की आपूर्ति टैंकर से करते है और टैंकर का संचालन खुद करते है. राजकुमार सिंह ने मंदिर कमेटी को 150 लीटर क्षमता वाला वाटर कूलर दान किया.(नीचे भी पढे)

साथ ही स्टील के ग्लास भी उपलब्ध कराए, ताकि दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु ठंडा पानी पी सकें. वाटर कूलर का उद्घाटन मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ के साथ किया गया. ब्राह्मणों ने विधिवत पूजा कर परिसर में शुद्ध पेयजल की इस नई सुविधा की शुरुआत कराई. इस मौके पर खगेन सतपथी, सुधाकर परिहारी, विजय लेंका, चित्त देहुरी, बबलू बारिक, गौतम श्यामल, भाजपा जिला मंत्री राहुल पांडे, जगदीश अग्रवाल, उपमुखिया सुजन मन्ना, सिद्धार्थ राय और दीपु तिवारी मौजूद रहे.











