जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई पंछी मोहल्ला निवासी नाजिया प्रवीन जेठ और सास द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में मंगलवार को साकची महिला थाना और एसएसपी ऑफिस से न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने एसएसपी से निवेदन किया है कि वे जांच कर उचित कार्रवाई करें. इसे लेकर उन्होंने एसएसपी और महिला थाना को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने बताया कि जेठ और सास द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी जाती है. उनके पति का स्वर्गवास 2018 में हो गया है, जिसके बाद उनके जेठ सरताज गुल, उनकी पत्नी अंजुम बेगम और सास सुरइया बिबि उन्हें लगातार प्रताड़ित करती और जान से मारने की धमकी देती है. इसके साथ ही वे उन्हें घर से बेदखल करना चाहती है. ताकि नाजिया को संपत्ति का हिस्सा न मिल सके. वहीं उन्होंने नाजिया की बेटी की स्कूल की फीस और अन्य खर्चे पर भी रोक लगा दिया है. इसके साथ ही उनके जेठ ने नाजिया के खिलाफ थाने में झूठा केस दर्ज कराया है. नाजिया का कहना है कि इसके कारण पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही है. उन्होंने जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज करवाई है परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. थक हार कर वे एसएसपी और महिला थाना में न्याय की गुहार लगायी है.











