जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मंईयां सम्मान योजना के लाभ से बड़ी संख्या में महिलाएं वंचित है. वे आक्रोशित होकर गुरुवार को बिमल बैठा के नेतृत्व में डीसी ऑफिस के समक्ष धरना प्रदर्शन की. महिलाओं का कहना है कि मंइयां सम्मान योजना के पैसे नहीं मिलने से महिला लाभुक नाराज है. वे लगातार कभी अंचल तो कभी डीसी कार्यालय के चक्कर काट -काट कर परेशान हो गयी है. महिलाओं का कहना है कि उन्हें शुरू में योजना का लाभ मिल रहा था, जिससे वे अपने बच्चों को स्कूल भेज रही थी और अन्य खर्च का निर्वहन करती है. अचानक से कुछ महीनों से पैसा आना बंद हो चुका है, जिससे वे स्कूल फीस और अन्य अन्य खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
आखिरकार उनके सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतर गयी. इसमें पटमदा, बोड़ाम, पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा की महिलाएं शामिल है. बिमल बैठा के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की है. महिलाओं का कहना है कि यदी उनकी कागजात में किसी प्रकार की टूटी है तो उन्हें इसकी जानकारी दी जाए. उन्होंने न तो अंचल से किसी प्रकार का सहयोग मिल रहा है और न उपायुक्त कार्यालय से. उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है.



