जमशेदपुर : हरिद्वार (उत्तराखंड) में विगत 1 से 3 मई तक आयोजित अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल टेनिस बॉल क्रिकेट बोर्ड की महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की दो छात्राएं, लक्ष्मी हेम्ब्रम (वाणिज्य विभाग) एवं रोशनी सोय (अंग्रेजी विभाग) शामिल रहीं. इस प्रतियोगिता में बीएड विभाग के शारीरिक शिक्षक प्रभात कुमार महतो को कोच तथा बीएड विभाग की शारीरिक शिक्षिका आर तेजा को तकनीकी प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो इला कुमार ने विजेता छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय को गौरव प्रदान कराने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है तथा खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. वहीं स्पोर्ट्स चेयरमैन डॉ सनातन दीप ने छात्राओं एवं खेल शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.








