
जमशेदपुर : राँची किशोरनगर प्रकरण मे हिंदूवादी नेता भैरव सिँह को थानेदार द्वारा फर्जी एनकाउंटर करने के धमकी के खिलाफ शुक्रवार को योगी यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष साकेत भारद्वाज के नेतृत्व मे साकची गोलचक्कर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला फूंका गया. मौक़े पर उपस्थित केन्द्रीय अध्यक्ष समरेश सिँह ने कहा कि जब से राज्य मे हेमन्त सोरेन की सरकार बनी है पुरे राज्य मे क़ानून व्यवस्था चरमरा गयीं है, आये दिन हत्या, लूट, फिरौती एवं बलात्कार की घटनाये दिन दहाड़े घट रहीं है. व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जबरन केस करके, जान से मारने की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है और सरकार के पदाधिकारी लूट खसौट मे व्यस्त है, महिलाओ पर अत्याचार बढ़ गया है. मौक़े पर मुख्य रूप से साकेत भारद्वाज, समरेश सिँह, मनोज माँझी, बिनोद भगत, पंकज सिन्हा, हेमन्त पाठक, राजेश सिँह, शशि ओझा, संतोष सिँह, राहुल तोमर, कुन्दन यादव, सूरज सिँह, आशीष चंद्रा, सुनील सिँह, मलकीत सिँह, अनिकेत कुमार, गुरुप्रीत सिँह, यशवंत राय,कमल गुप्ता, मंटू कुमार, श्रीकांत सिँह, प्रकाश दुबे आदि उपस्थित थे.






