
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में शुक्रवार का दिन काफी रोचक रहा. 13 जनवरी को रिटर्निंग ऑफिसर के चुनाव कराने को लेकर तैयारी कर ली गयी जबकि सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने ताकत का इजहार भी किया जबकि सारे लोगों ने चुनाव समिति के सदस्यों और रिटर्निंग ऑफिसरों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी. पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से एक एक महिला प्रत्याशियों को भी चुनाव मैदान में उतारा है. सत्ता पक्ष और विपक्ष की टीम ने अपने-अपने चुनाव पदाधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) और चुनाव संचालन समिति के छह सदस्य टीम के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. शुक्रवार को सत्ता और विपक्ष की बैठक हुई. अरविंद-शैलेश टीम ने सीआरएम विभाग से पूर्व कमेटी मेंबर प्रवीण कुमार को चुनाव पदाधिकारी का उम्मीदवार बनाया गया है. साकची गंडक रोड स्थित स्टील हाउस में इस टीम ने 150 से ज्यादा कमेटी मेंबरों की उपस्थिति में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की. मौके पर इस टीम ने अपने चुनाव संचालन समिति के सभी छह सदस्य प्रत्याशी के नामों की घोषणा भी की. वहीं टुन्नू-सतीश टीम ने अपने चुनाव पदाधिकारी के प्रत्याशी के तौर पर सेफ्टी विभाग के सुभाष कुमार सिंह के नाम की घोषणा पूर्व में ही कर दी थी. विपक्ष से अध्यक्ष के प्रत्याशी संजीव उर्फ टुन्नू चौधरी के विपक्षी टीम का बिष्टुपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक में छह सदस्यीय चुनाव संचालन समिति के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गयी. इनकी टीम ने दावा किया है कि 145 से ज्यादा कमेटी मेंबर उनकी बैठक में शामिल हुए हैं. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

टुन्नू-सतीश टीम के छह सदस्य प्रत्याशी : (नीचे पढ़े पूरी खबरें)
ए कृष्णा राजू (एचएसएम), आशी कुमारी (कोक प्लांट), अजीत कुमार लकड़ा (सिंटर प्लांट), नितिन कुमार झा (एलडी3 टीएससीआर), पीएन सिंह (सीआरएम), महेश कुमार (एलडी 1) शामिल हैं. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)
अरविंद-शैलेश टीम के छह सदस्य प्रत्याशी : (नीचे पढ़े पूरी खबरें)
प्रदीप कुमार सिंह (कोक प्लांट, एके सिंह मुखिया (सिंटर प्लांट) शिव दत्त तिवारी, उर्फ मुन्ना तिवारी (सिक्योरिटी डिपार्टमेंट), एके करण (आरएमएम विभाग), संजय कुमार दुबे (एलडी 1), नेहा महतो (पावर सिस्टम) का नाम शामिल है. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

अरविंद-शैलेश टीम की बैठक : (नीचे पढ़े पूरी खबरें)
अध्यक्षीय भाषण में डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडे ने कहा कि हमारी टीम की जीत सुनिश्चित है. भारी बहुमत से उनकी टीम जीत का परचम लहरायेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी टीम के चुनाव पदाधिकारी और चुनाव कमेटी के सदस्य एक निष्पक्ष चुनाव करायेंगे. आने वाला चुनाव यूनियन के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा. धन्यवाद ज्ञापन के दौरान पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज की इस बैठक में इतनी भारी संख्या में कमेटी मेंबरों को देखकर टीम का उत्साह और दोगुना हो गया है. किसी कारणवश जो भी कमेटी मेंबर इस मीटिंग में नहीं आ पाये हैं. उन सब का भी उन्हाेंने अभिवादन किया. उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को होने वाले चुनाव पदाधिकारी के चुनाव में तमाम लोगों से टीम के पक्ष में मतदान करने की अपील शैलेश सिंह ने की. इस दौरान उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, शत्रुघ्न राय, भगवान सिंह, सहायक सचिव कमलेश सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, नितेश राज, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, पूर्व उपाध्यक्ष आरसी झा, शिवेश वर्मा, कमेटी मेंबरों में जगदीश्वर राव, पुष्कर राकेश शुक्ला, हीरा यादव, भगवान राय, संजय कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिन्हा, ओलिवर मुंडो, दीपराज रजक, विश्वजीत बिसवाल, विनोद साफी, सोमेश्वर मुर्मू, संतोष महानती, एमएल पटेल, एसके सिंह, रवि शंकर पांडे, भानु, अफरीदी, सुनील दास, एनके चौधरी, नागेंद्र सिंह, गोपाल लाल, शमशेर आलम, पुरेंद्र कुमार सिंह, सूर्यकांत शर्मा, अजय कुमार, अविनाश कुमार सिंह, मनोरंजन तिवारी, अशोक गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, पल्लव शर्मा, श्यामसुंदर गोप, छोटेलाल, अशोक कुमार दुबे, संतोष सिंह, सोनाराम बोदरा, शिव रंजन कुमार, नीरज नवीन, संजीव कुमार पांडा, अश्वनी मिश्रा, बंशीधर महतो, श्याम बाबू, प्रदीप सरकार, गुरुचरण, मनोज कुमार सिंह, जेपी लंका, मोहम्मद शफीक, निरंजन प्रसाद, कुलवंत सिंह, अशोक कुमार, आरएन मिश्रा, जसपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, एजाज अहमद, रणवीर सिंह, आरके मिश्रा, राकेश कुमार सिंह पीके दास विनोद पांडे आर एस चौहान साउद खान मनोज कुमार विजय कुमार सिंह राजकुमार विनोद ठाकुर आर आर शरण हीरा प्रसाद विनोद कुमार राम विशाल सोनी परवीन उसका श्रीनिवास राव शैलेंद्र कुमार राकेश कुमार सिंह चंदन मिश्रा उत्पल घोष अंजनी पांडे शेषनाथ सिंह प्रदीप कुमार दुबे मनोज कुमार जफर इकबाल धनंजय बृजेश कुमार आरके वर्मा प्रज्ञानंद कुमार विश्वनाथ नायक बालाजी भगत रवि शंकर उपाध्याय हरे कृष्णा दुबे सरोज पांडे भीम सिंह संदीप बेरा दिनेश्वर कुमार टी एसपी राव एन बी सिंह मंगल महतो, आरके गुरु शरण सिंह संजय पांडे,नविन रंजन, संतोष कुमार सिंह,रुपेश पाण्डेय,अशोक कुमार दुबे उमेश पोद्दार समेत 150 के करीब कमेटी मेंबर उपस्थित थे. (नीचे पढ़े पूरी खबरें)

टुन्नू-सतीश की बैठक : (नीचे पढ़े पूरी खबरें)
टीम टुन्नू-सतीश और हरिशंकर द्वारा बिष्टुपुर में उनके रिटर्निंग ऑफिसर समेत चुनाव समिति के छः सदस्यों की विधिवत घोषणा की गयी. बैठक की अध्यक्षता संजीव उर्फ टुन्नू चौधरी और संचालन टी लाल ने किया. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान यूनियन में चुनाव को लेकर व्याप्त भय, भ्रष्टाचार, जातिवादी राजनीति और लोभ लालच पैदा करके कुछ पदाधिकारियों द्वारा अपने पक्ष में मतदान कराके चुनाव को धांधली से जीतने का प्रयास कर रहे हैं. उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. मजदूर हित में पूरी तरह विफल मेडिकल एक्सटेंशन बंद कराया, वेज रिवीजन में न्यू ग्रेड सीरीज समेत सभी स्तर के मजदूरों का घोर नुकसान करा चुके इन बहुरूपियों की कलई मजदूर समाज में खुल चुकी है. बयान में कहा गया है कि रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में एक स्वच्छ, निष्पक्ष और ईमानदार चरित्र और छवि वाली टीम को आगे किया जा रहा है. बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद रफ़ीक़, अमोद दुबे, विकाश दास, संजीव तिवारी, राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, जोगिंदर सिंह जोगी, डी के एम राजू, आशुतोष सिन्हा, मंजीत सिंह, महेश कुमार झा, प्रवीण धीरज खालको, राकेश कुमार सिंह मेडिकल, राजेश रंजन सिंह, हरिशंकर सिंह उपाध्यक्ष, संजीव कुमार चौधरी ने अपने विचार रखे और अंत में धन्यवाद ज्ञापन सतीश कुमार सिंह, महासचिव टाटा वर्कर्स यूनियन ने किया. बैठक में कुल 145 कमेटी मेंबर मौजूद थे.





