
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा स्थित भालुमारा गांव में पड़ोसी ने एक आठ वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी.घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया उसने पहले तो बच्चे का गला रेता ओर फिर उसके सीने में चाकू से कई बार वार किया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे को जंगल से गिरफ्तार कर लिया. हत्यारे का नाम दिलीप सुरीन बताया जा रहा है वह इसके पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस उससे हत्या का कारण जानने की कोशिश कर रही है. इधर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार भालुमारा गांव का रहने वाला दिलीप सुरीन अपने पड़ोस में रहने वाले 8 वर्षीय बच्चे दिनेश दिग्गी को दोपहर के समय बुलाकर अपने घर ले गया, वहां उसने बच्चे को अपने घर में बंद कर चाकू से उसकी हत्या कर दी. बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी वहां से जंगल की ओर भाग गया. बच्चे के पिता की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है और उसकी मां भी कहीं और रहती है. बच्चा अपने चाचा और दादी साथ रहता था.






