जमशेदपुर : बिष्टुपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल पर कट्टा चमकाते घूमते पाये गये सोनारी कुम्हारपारा निवासी मनोज यादव नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस एवं हीरो होंडा ग्लेमर बाइक बरामद किया है. (नीचे भी पढ़ें)

बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धतकीडीह बी ब्लॉक क्षेत्र में एक युवक काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल पर हाथ में कट्टा चमकाते हुए घूम रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए उन्होंने सूचना के सत्यापन एवं त्वरित छापामारी के लिए उक्त बाइक सवार का पीछा किया. इस क्रम में सीएच एरिया स्थित हनुमान मंदिर के पास उक्त युवक रोड डिवाइडर से टकराकर गिर जाने से जख्मी हो गया. इसके बाद वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे कब्जे में लेते हुए उसकी तलाशी ली, जिस क्रम में उसके पास से एक देसी कट्टा, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस और काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद हुई.बाद में पूछताछ के क्रम में उसकी पहचान सोनारी थानांतर्गत कुम्हार पारा निवासी मनोज यादव के रूप में पहचान हुई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



