जमशेदपुर:तुलसी भवन बिष्टुपुर में जायसवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमें होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. महिला मंच द्वारा होली के गीत गाए गए. इस बैठक में जायसवाल समाज के अध्यक्ष के चुनाव के लिए 2024 में दुखु राम जायसवाल की अध्यक्षता में गठित 15 सदस्यीय कमेटी के द्वारा आज सर्व सम्मति से जायसवाल समाज जमशेदपुर के अध्यक्ष पद सत्र 2025-28 के लिए गोपाल जायसवाल के नाम की घोषणा की गई.(नीचे भी पढ़े)

जिसका सभी लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया.समाज का अध्यक्ष चुने जाने पर गोपाल जायसवाल ने कहा कि समाज ने जो मुझ पर भरोसा जताया है मैं समाज की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा. साथ ही सभी को साथ लेकर चलने के साथ ही पूरे समाज को जमशेदपुर में एक अलग पहचान दिलाने की कोशिश करूंगा. समाज के बड़ों का आशीर्वाद और छोटों के स्नेह और सहयोग से मैं अपने कार्यकाल को सफल बनाने के लिए अपना प्रयास करूंगा. समाज के सभी लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का संचालन बिपिन बिहारी ने किया.(नीचे भी पढ़े)
इस मौक़े पर मुख्य रूप से एसके पी जायसवाल, राजमंगल जायसवाल, ज्ञानचंद जायसवाल, दीपक जायसवाल, श्याम नारायण जायसवाल, नारायण जायसवाल, सुनील जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, डॉ संतोष गुप्ता, सुनीता जायसवाल, ज्योति जायसवाल, हेमंत जायसवाल,गब्बूलाल जायसवाल, दिनेश जायसवाल, निशांत जायसवाल, एकता जायसवाल , माधुरी जायसवाल, उर्मिला जायसवाल आदि उपस्थित थे.



