
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से साकची स्थित एक होटल में ‘मैं भी सीएम मेरा सपना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव रंजन ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने कई बिंदुओं पर अपने विचारों को रखा. जिसमे मुख्य रूप से झारखंड को लेकर आपके सपने क्या हैं, आप कैसा झारखंड बनाना चाहते हैं, अभी झारखंड में क्या क्या समस्याएं है, यदि आप सीएम होते तो क्या समाधान करते आदि शामिल है. कार्यक्रम में जिले भर से आये पूरे जिले से 40 युवा प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें छात्र, मजदूर, छोटे व्यापारी शामिल थे. सभी ने झारखंड की मूलभूत समस्याओं पर काफी जोरदार तरीके से विचार प्रकट किया. युवाओं ने अपने बातों से उपस्थित जजों को प्रभावित किया. जज के तौर पर प्रीतम कर्मकार, समाजसेवी संजीव श्रीवास्तव, उषा सिंह, डॉ परितोष सिंह, पवन तिवारी व नीलेश कुमार उपस्थित थे. जजों ने 40 में से तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया, जिनमें प्रथम पुरस्कार सागर कुमार तिवारी, द्वितीय पुरस्कार प्रियंका सिरका तथा तृतीय पुरस्कार नीमा कुमारी को प्रदान किया गया. चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां पूरे राज्य के हर जिले से शीर्ष तीन प्रतिभागी के बीच प्रतियोगिता होगी. जीतने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागी को 25000, 15000 और 10000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा. साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मिलने का मौका मिलेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील तिवारी, कमल अग्रवाल, राजीव पाण्डेय व सरोज रकी सराहनीय भूमिका रही. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ परितोष सिंह, आशीष मुखी, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, गोपाल यादव, तनवीर खान, सुशील तिवारी, रंजीत राउत, वायलेट जेवीयर, मिंटू हेम्ब्रम, कृष्णा ठाकुर, अभय सिंह, बिजेंद्र साहु, मजहर खान, आजाद खान, प्रशांत चौधरी, दिनेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.



