
Saraikela : गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ़ गांव में विधायक योजना मद से स्वीकृत नलकूप सह सोलर समरसेबल पंप का विधायक चंपई सोरेन ने रविवार को शिलान्यास किया. इससे पूर्व ग्रामीणों ने विधायक श्री सोरेन का भव्य स्वागत किया. विधायक चंपई सोरेन यहां दौरान झारखंड की वर्तमान रघुवर सरकार पर निशाना साधना नहीं भूले और कहा कि मेरे मंत्रित्व काल में किये गये कार्य को रघुवर सरकार ने जानबूझ कर रोक दिया है. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ईटागगढ़ डोंगा घाट से ऐदल तक सडक का डीपीआर तैयार था, लेकिन जानबूझकर रघुवर सरकार द्वारा काम शुरू नहीं कराया गया. ईटागढ़ नदी घाट पर पुलिया का निर्माण अंतिम चरण में है लेकिन जानबूझकर एक पिलर का काम फंड के अभाव से रुका हुआ है. रघुवर सरकार मेरे विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. मेरे कार्यकाल में ईटागढ, नुवागढ़ और बाना मे लिफ्ट इरिगेशन का कार्य शुरू हुआ था परंतु दुर्भाग्य की बात है कि रघुवर सरकार द्वारा फंड नहीं देने के कारण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. विधायक चंपई सोरेन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनने पर सभी कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाएगा. वहीं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान रतन महतो के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता जेएमएम में शामिल हुए, जिन्हें विधायक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.



