
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मुख्य चौक पर शनिवार की रात को ट्रक रोक कर चालकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में एक युवक को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद पुलिस द्वारा युवक को जेल भेज दिया गया. इस सबंध में जगन्नाथपुर पुलिस को ट्रक चालकों से रगंदारी वसूली करने की सूचना पाकर जगन्नाथपुर पुलिस रात्रि गश्ती दल द्वारा घटनास्थल से भोला निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





