चाकुलिया: चाकुलिया के नया बाजार स्थित कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला परिसर में शुक्रवार को 70 कर्मियों के बीच गर्म चादर का वितरण किया गया. गौशाला कमेटी को समाजसेवी भगवती देवी द्वारा 35 गर्म चादर और सांवरमल जालान ने अपने माता पिता के स्मृति में 35 गर्म चादर उपलव्ध करवाया था. शुक्रवार को समारोह आयोजित कर गौशाला कर्मियों के बीच गर्म चादर का वितरण किया गया. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर अरविंद बेदिया और थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने किया.(नीचे भी पढ़े)

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के बीच समाजसेवी द्वारा गर्म चादर वितरण करना सराहनीय कार्य है. कहा कि ऐसी कार्यक्रम हर समृद्ध व्यक्ति को करना चाहिए इससे जरूरतमंद लोगों को सहयोग होगा. समारोह के अंत में अतिथियों ने खुद मजदूर और गौशाला कर्मियों के बीच खाना परोसा. इस अवसर पर सत्यनारायण जेना, नपं के उपाध्यक्ष सुमित लोधा, रविन्द्र नाथ मिश्रा, संजय लोधा, विनोद धनानिया, पवन गोयनका, पवन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, कमल खंडेलवाल समेत अन्य उपस्थित थे.




