जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र वितरित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों आंदोलनकारियों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया और ससम्मान आंदोलनकारियों के बीच सम्मान पत्र वितरण करने की मांग की गई. धरने पर बैठे आदोलनकारियों ने शासन – प्रशासन अपमानित करना बंद करो… जैसे नारे लगाए गए. (नीचे भी पढ़ें)
इसे लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो का कहना है कि अधिकारियों द्वारा बताया गया कि झारखण्ड आंदोलनकारियो को प्रमाण पत्र देने के लिए 1700 प्रमाण पत्र तैयार है लेकिन उपायुक्त द्वारा अबतक नहीं दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

दो महिना पहले बोला गया था कि 15 दिनों के अंदर दे दिया जाएगा लेकिन अबतक नहीं दिया गया. यह आंदोलनकारियों का अपमान है, संविधान का उल्लंघ्न है और राज्य सरकार के आदेशों का नज़रअंदाज़ करना है. अगर आंदोलनकारियों को ऐसे ही अपमानित किया गया तो एक बड़ा आंदोलन होगा. फिलहाल उपायुक्त कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात कर दिया गया और रास्ता को डाइवर्ट कर वाहनों को दूसरा रास्ता से भेजा जा रहा है. धरने में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष आंदोलनकारी शामिल है. मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.




