गुमला: जिले के पालकोट प्रखंड कार्यालय में एसीबी की टीम ने मनरेगा के बीपीओ हरीश प्रजापति को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बीपीओ एक लाभुक से घूस ले रहा था, इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.पालकोट प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) हरीश प्रजापति को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को छह हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को पालकोट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित दक्षिणी भाग पंचायत सचिवालय ले गई. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. (नीचे भी पढ़े)
एसीबी की कार्रवाई की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.रिश्वत की मांग किए जाने के बाद लाभुक ने इसकी शिकायत एसीबी से की. शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने बीपीओ को पकड़ने के लिए योजना तैयार की. इसके बाद टीम ने बीपीओ को छह हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को लेकर पालकोट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित दक्षिणी भाग पंचायत सचिवालय पहुंची. वहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल एसीबी की टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.




