रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से एक महिला को पकड़ा गया है. उक्त महिला जमशेदपुर की रहने वाली बतायी जा रही है. उसके बैग से एक जिंदा गोली बरामद की गयी है. रांची के एयरपोर्ट थाना की पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसके बैग में पिस्तौल की एक गोली कहां से आयी है. बताया जाता है कि उक्त महिला जमशेदपुर की रहने वाली तो है, लेकिन उसकी नागरिकता अमेरिका की है. बताया जाता है कि उक्त महिला एयरपोर्ट में अंदर प्रवेश करने वाली थी. (नीचे भी पढ़ें)
इसी बीच पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसके बैग में एक कारतूस बरामद किया. इसके बाद उसको लाइन से अलग कर ले जाया गया. इसके बाद उक्त महिला ने बताया कि वह जमशेदपुर से आ रही है और वह अमेरिका की नागरिक है. इसके बाद उक्त महिला को एयरपोर्ट थाना कोसौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बरामद गोली कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था, यह पता करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने उसके पासपोर्ट को जब्त कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि उक्त महिला को चेकिंग के दौरान सीआइएसएफ के जवानों ने पकड़ा. उक्त महिला अमेरकिा की एनआरआइ है. उक्तमहिला एलिजाबेथ एल पीटर है. बताया जाता है कि वह रांची से दिल्ली के लिए एयर एशिया की फ्लाइट में टिकट की बुकिंग कराया था. जब वह प्लेन बोर्ड करने के लिए आयी तब जांच के दौरान उसके पास से 40 बोर की गोली बरामद की गयी. इसमामले में एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने एफआइआर दायर कर जांच कर रही है. उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि उसको रास्ते में पड़ा हुआ उक्त कारतूस मिला था, जिसके बाद उसने बैग में रख ली थी.



