
रांची/जमशेदपुर : झारखंड के लोगों के लिए सतर्क करने वाली यह खबर है. अगले 48 घंटे झारखंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अगले 48 घंटे में झारखंड में ‘अमफन’ चक्रवाती तूफान इंट्री होने जा रही है. यह तूफान काफी तेज आने वाली है, जिसको लेकर झारखंड के लगभग सभी जिलों में हाई अलर्ट किया गया है. इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वे लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज करें ऐसे सारे खतरनाक स्थानों पर जाने से परहेज करें जहां तूफान आने से ऊपरी मंजिल या पेड़ या फिर हाईराइज टावर गिरने की संभावना होती है. खासतौर पर जमशेदपुर में जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम द्वारा ‘अमफन’ चक्रवाती तूफान के कारण पूर्वी सिंहभूम जिले में अलर्ट को लेकर जिलेवासियों से सुरक्षित अपने घरों में रहने का अपील किया गया है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उपर चक्रवाती तूफान ‘अमफन’ के रूप में तीव्र चक्रवात की संभावना है. यह चक्रवाती तूफान बंगाल की दक्षिणी खाड़ी के मध्य भागों में केंद्रित है. इस दौरान तेज बारिश के साथ साथ तेज हवाओं के चलने की सम्भावना है जिसको देखते हुए जिलेवासियों से घरों में रहने की अपील की गयी है.
क्या है अम्फन तूफान
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान अम्फन तूफान उठने वाली है. अगले 12 घंटे में तूफान भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक चक्रवाती तूफान तूफान 20 मई की दोपहर या शाम के दौरान पश्चिम बंगाल के सागर आईलैंड और बांग्लादेश के हटिया आईलैंड के बीच टकरा सकती है. यह भी बताया जा रहा है कि 19 मई तक इस तूफान की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आएगी. यही वजह है कि यह संभावना जताई गई है कि उड़ीसा के कई इलाकों और पश्चिम बंगाल के हिस्सों के साथ 2 दिनों तक तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी. 20 मई तक इसका असर देखने को मिलेगा. यही वजह है कई सारे स्पेशल श्रमिक ट्रेनों को भी अस्थाई तौर पर रोक लगाने की मांग राज्य सरकारों ने की है लेकिन केंद्र सरकार ने ट्रेन को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं ली है.














