
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात खनन विभाग के पदाधिकारी खान निरीक्षक विश्वनाथ उरॉव एवं गोइलकेरा थाना के पदाधिकारी असीम लकड़ा तथा सैट 04 के सशस्त्र बल के साथ में अवैध बालू के खनन एवं परिवहन के विरूद्व चलाये गये अभियान के दौरान बालू लदे 02 हाइवा को गोईलकेरा थाना अन्तर्गत ग्राम बुरूहुण्डरू के पास रोक कर चेक किया गया तो दोनों हाईवा में वैद्य चलान के बिना अवैद्य रूप से बालू का खनन एव परिवहन कर ले जाया जा रहा था. वैद्य चालान नहीं होने के कारण हाईवा संख्या (जेएच02एयू-0774 और जेएच 02एयू-0338) को जब्त किया गया, जिसमें बालू लदा था. खनन पदाधिकारी के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर गोइलकेरा पुलिस ने अवैध खनन के मामले में राजेश कुमार तिवारी, शिव कुमार तिवारी, सेवक मण्डल, प्रमोद कुमार तिवारी, संदीप ठाकुर, सौरभ अग्रवाल, लक्ष्मी महतो, हाइवा के मालिकों विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें दोनों हाईवा के क्रमश चालक राजेश कुमार तिवारी, चालक शिव कुमार तिवारी, सह चालक सेवक मण्डल, सह चालक प्रमोद कुमार तिवारी एवं संदीप ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है तथा कांड अनुसंधान अन्तर्गत है. दोनों हाइवा के मालिक के अलावा सौरभ अग्रवाल व लक्ष्मी महतो पर भी मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम व पता
1. राजेश कुमार तिवारी-पता-बरकट्ठा बेलक्प्पी थाना गोरहर जिला हजारीबाग
2. सेवक मण्डल-पता-घाटबेड़ा थाना बलरामपुर जिला पुरुलिया ( पश्चिम बंगाल)
3. शिव कुमार तिवारी–पता-बरवड्डा, जयनगर थाना बरवड्डा जिला धनबाद
4. प्रमोद तिवारी-पता-बरकट्ठा बेलक्प्पी थाना गोरहर, जिला हजारीबाग
5. संदीप ठाकुर-पता-गोईलकेरा बाजार थाना, गोईलकेरा जिला पश्चिम सिहभूम.













