झारखंड विधानसभा चुनाव-2019भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, दूसरे दलों के नेताओं का...
spot_img

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, दूसरे दलों के नेताओं का पार्टी में स्वागत, लेकिन टिकट पक्का नहीं, अर्जुन मुंडा के साथ काली पूजा में की शिरकत

राशिफल

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर पहुंचे. जहां उन्होंने एमआईजी कॉलोनी के सार्वजनिक काली पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी भी मौजूद रहे. वैसे वैसे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में भक्ति रस का रस पान मौजूद लोगों को कराया, लेकिन किसी भी तरह के राजनीतिक बयान से खुद को अलग रखा.

वही मीडिया के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने हरियाणा चुनाव के नतीजों को आशा के अनुरूप नहीं बताया, लेकिन झारखंड में पार्टी को काफी मजबूत स्थिति में बताते हुए 65 प्लस के टारगेट को अचीव करने की बात कही. वही प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से जुड़ने वाले दूसरे दलों के विधायकों और नेताओं को बगैर किसी शर्त के पार्टी में जुड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के पीछे कोई शर्त नहीं है. ना ही किसी का टिकट पक्का है. पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा सम्मान करेगी. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों सिद्धांतों के साथ जुड़ने की इच्छा आज की तारीख में सभी रखते हैं.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading