झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand election 2019-youth-intuc-यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा कांग्रेस के लिए...
spot_img

jharkhand election 2019-youth-intuc-यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा कांग्रेस के लिए वोट मांगने पहुंचे, जमशेदपुर व सरायकेला में मजदूरों के बीच बिताया वक्त

राशिफल

जमशेदपुर : यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को हवाई मार्ग से दिल्ली से रांची पहुंचे. उनका यहां पहुंचने पर जमशेदपुर और रांची के अलावा राज्य भर के यूथ इंटक के लोगों ने भव्य स्वागत किया. वे सड़क मार्ग से 3:30 बजे आदित्यपुर स्थित सरायकेला-खरसावां यूथ इंटक कार्यालय पहुंचेंगे, जहां जिला एवं नगर यूथ इंटक के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज, संजीव श्रीवास्तव, यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय समेत अन्य लोग शामिल थे. उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके बाद उनका जमशेदपुर आगमन हुआ.

वे गोलमुरी बाजार स्थित चुनावी कार्यालय का उदघाटन कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ के साथ संयुक्त रूप से किया एवं गोलमुरी बस्ती व बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पदयात्रा कर कांग्रेस के लिए वोट मांगे. बुधवार को कदमा स्थित प्रकृति विहार में जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के साथ कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वे साकची बाजार एवं साकची स्थित कम्पनी क्वाटरो में पदयात्रा कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का आह्वान करेंगे. बारीडीह स्थित क्लब हाउस में जमशेदपुर पुर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ के साथ यूथ इंटक के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading