
रांची : झारखड विधानसभा के नये अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो बनाये गये है. रवींद्रनाथ महतो को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया. मंगलवार को विधानसभा में ही अध्यक्ष को चुन लिया गया. रवींद्रनाथ महतो अकेले विधायक थे, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन किया था, लिहाजा, वे निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुन लिये गये. दूसरी ओर, विधानसभा के दूसरे दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ, जिसके बाद द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया और बुधवार तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया गया. रवींद्रनाथ महतो नाला क्षेत्र से विधायक है. राज्यपाल के अभिभाषण के पहले उनका चुनाव कर लिया गया.

कौन है विधानसभा के नये अध्यक्ष
रवींद्रनाथ महतो लगातार तीसरी बार नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए है. वे झामुमो के ही विधायक बने थे और झामुमो के अध्यक्ष और गुरुजी शिबू सोरेन के साथ झारखंड अलग राज्य का आंदोलन कर चुके है. 12 जनवरी 196-0 को उनका जन्म हुआ था. उनके पिता गोलक बिहारी महतो और माता रुपमंजरी देवी थी. वे बीएससी-बीएड की डिग्री हासिल कर चुके है और झारखंड के वे नौवें विधायक रहे है.






