
रांची : झारखंड विधानसभा के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपना अभिभाषण पेश किया. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि झारखंड का एक नया इतिहास यह विधानसभा और विधानसभा के सारे सदस्य बनायेंगे. उन्होंने इस दौरान सरकार की प्राथमिकताओं को ब ताया और कहा कि नयी सरकार पिछली सरकार के अच्छे कार्यों को आगे ले जाते हुए सीएनटी और एसपीटी एक्ट को बहाल रखा जायेगा. राज्य सरकार द्वारा हर व्यक्ति को समृद्ध बनाने का भी संकल्प लिया. राज्यपाल ने कहा कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और जवाबदेह बनाने की जरूरत है, जिसको लेकर काम किया जाना है और जलवायु परिवर्तन को लेकर भी जरूरी कदम उठाने की जरूरत है. इसके अलावा अनुबंधकर्मियों के हितों का भी पूरा ख्याल रखने की प्राथमिकता को दोहराया. सदन के दूसरे दिन अनुपूरक बजट भी पेश किया गया ताकि सरकार का कामकाज सही तरीके से चल सके. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बुधवार तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दी गयी. बुधवार को मतदान और विनियोग विधेयक, सामान्य वाद-विवाद के बाद सदन अनुपूरक बजट को पारित करेगा.







