पलामू : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहूं गांव में सोमवार की रात सौतेली मां के द्वारा बेटे की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनहूं गांव के रहने वाले लालमोहन का 11 वर्षीय पुत्र विवेक के साथ सौतेली मां काजल कुमारी अक्सर मारपीट करती थी. थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी एक बार काजल कुमारी ने हंसुआ से विवेक को काट दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद पिता ने विवेक को अपनी बहन के यहां भेज दिया था, जहां रहकर विवेक पढ़ाई कर रहा था. लेकिन काजल ने पति से झगड़कर विवेक को वापस घर बुला लिया. सोमवार का रात काजल ने विवेक की रॉड से पिटाई की और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को गड्ढें में फेंक दिया. विवेक के छोटे भाई ने घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी और पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिन ने घटनास्थल से खून से सना हुआ गमछा और विवेक के कपड़े बरामद किए.















