रांची : झारखंड भाजपा में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भाजपा पिछले दो साल से लटके विधायक दल के नेता के मसले को लेकर बैकफुट पर आते हुए नया विधायक दल का नेता चुनने जा रहा है. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हटाकर आदिवासी चेहरा के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बनाने वाला है. इसके अलावा पार्टी 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में किस तरह ज्यादा से ज्यादा सीटें मिल सके, इसको लेकर कोशिशें की जा रही है. आजसू के प्रमुख विधायक सुदेश महतो के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हो चुकी है. ऐसे में पार्टी की चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है. अभी भाजपा के 11 सांसद है जबकि आजसू के पास एक सांसद है. (नीचे भी पढ़ें)
दो सीट कांग्रेस और झामुमो के पास रहा है. इस कारण फिर से चुनाव में इस प्रदर्शन को दोहराया जाये, यह कोशिश हो रही है. इसके अलावा सारे 81 विधानसभा का भी अध्ययन किया जा रहा है. कौन विजेता होगा, कौन नहीं होगा, इसको लेकर नाम तय किये जा रहे है. हर जिला में जिला अध्यक्ष को चुनाव के लायक बदलने की भी कवायद चल रही है. जिला अध्यक्ष में होने वाले बदलावों को लेकर जिलों की गतिविधियों का अध्ययन कराया जा रहा है. इसके आधार पर ही बदलाव होगा. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बदलकर बाबूलाल मरांडी को पार्टी कमान देने के बाद विधायक दल का नेता भी बदला जायेगा. गैर आदिवासी विधायक दल का नेता होगा जबकि प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी चेहरा होगा. इस गणित के साथ ही काम हो रहा है. इसको लेकर जबरदस्त तैयारी पार्टी के स्तर पर हो रहा है. बड़े बदलाव की ओर भाजपा आगे बढ़ रही है. संभावना जतायी जा रही है कि 14 जनवरी यानी खरमास के बाद कभी भी इस तरह का बदलाव को लागू कर दिया जायेगा.






